Monday, 23 September 2013
सूचना केन्द्र में आयोजित विकासात्मक प्रदर्शनी का विधिवत फीता काटकर जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालिवाया ने उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने इस अवसर पर प्रकाशित उदयपुर जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया। प्रभारी मंत्री ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से पत्रकारों से चर्चा की और राज्य के विकास की जानकारी दी। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालविया ने भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने बीते चार वर्षो में गरीब को गणेश मानकर उनके कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। आवश्यकता इस बात कि है कि जन प्रतिनिधि अपना दायित्व और कर्तव्य मानते हुए इन योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाली प्रतिभावान छात्राओं को लैपटॉप देकर मुख्यमंत्री स्व. राजीव गांधी के 21वीं सदी के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन शहरों के संग अभियान, बडी़ संख्या में अध्यापकों की भर्ती, अस्थायी नरेगा कर्मचारियों को स्थायी करने, वृद्घों एवं विधवाओं को सुरक्षा व पेंशन, निर्धनों को आवास तथा किसानों को जनजाति क्षेत्र में मुफ्त खाद व बीज उपलब्ध कराने जैसे सरकार के अन्य ऐतिहासिक एवं जन कल्याणकारी फैसलों की भी जानकारी दी। समारोह में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर. डी. जावा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश में 30 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती के नियुक्ति पत्र जारी कर दिये जाएंगे। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाडी़, सलूम्बर विधायक बसंती देवी मीणा, उदयपुर ग्रामीण विधायक सज्जन कटारा, मावली विधायक पुष्करलाल डांगी, जिला प्रमुख मधु मेहता, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष रूपकुमार खुराना, उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। जिला कलक्टर विकास एस. भाले ने गत चार वर्षों में विभिन्न नवाचारों एवं उपलब्धियों एवं जिले में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उप जिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी, समाजसेवी लाल सिंह झाला आदि भी मौजूद रहे। समारोह में संभागीय आयुक्त डॉ.सुबोध अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षण टी.सी.डामोर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी मंचासीन थे। संचालन अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) बी. आर. भाटी ने किया। समारोह में सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय से सरकार की चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों परक साहित्य का वितरण भी किया गया ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment